लड्डू गोपाल को हफ्ते में 7 दिन किन चीजों का भोग लगाएं?


Jhabua News
2023-09-17,06:00 IST
webstories.jhabuanews.in

    हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की सेवा करने का बहुत विशेष महत्व होता है। ऐसे में इन्हें घर में रखने के लिए भी कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि लड्डू गोपाल को हफ्ते के 7 दिन क्या-क्या भोग लगाना चाहिए।

सोमवार का भोग

    माना जाता है कि सोमवार के दिन लड्डू गोपाल को दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है।

मंगलवार का भोग

    इस दिन लड्डू गोपाल को लाल रंग के फल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मंगलवार को उन्हें सेब, अनार और जैसे फलों का भोग लगा सकते हैं।

बुधवार का भोग

    लड्डू गोपाल को बिना प्याज और लहसुन के बनी सब्जी-रोटी का भोग बुधवार के दिन लगाना चाहिए। इसके लिए आप हरी सब्जी बाजार से ला सकते हैं।

गुरुवार का भोग

    इस दिन लड्डू गोपाल को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप उन्हें केसर पेड़ा, कलाकंद आदि का भोग लगा सकते हैं।

शुक्रवार का भोग

    लड्डू गोपाल को शुक्रवार के दिन ताजा मलाई या मक्खन का भोग लगाना चाहिए। कृष्ण जी के बाल स्वरूप को मलाई बहुत प्रिय है।

शनिवार का भोग

    इस दिन आप लड्डू गोपाल को खिचड़ी का भोग लगा सकते हैं। हालांकि, इसे बिना प्याज और लहसुन के ही बनाना चाहिए।

रविवार का भोग

    लड्डू गोपाल को आप रविवार के दिन मिश्री का भोग लगा सकते हैं। इसके लिए मक्खन में मिश्री के कुछ दाने और तुलसी का पत्ता डालें।

    इस तरह लड्डू गोपाल को भोग लगाने से शुभ फल प्राप्त होता है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें webstories.jhabuanews.in पर।

Read More