सावन में शिव के इन मंदिरों में होती है सबसे ज्यादा भीड़


Jhabua News
2023-06-23,13:12 IST
webstories.jhabuanews.in

    सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान हर भक्त शिव मंदिर के दर्शन करने की इच्छा रखता है। ऐसे में आज हम जानेंगे शिव के उन मंदिरों के बारे में जहां लोग सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं।

कैलाश मंदिर

    यह महाराष्ट्र के एलोरा में स्थित है। इसे सबसे बेहतरीन मंदिरों में से एक माना जाता है। कैलाश मंदिर 8वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां जगह-जगह से लोग महादेव के दर्शन करने आते हैं। खास बात यह है कि इस मंदिर को बनाने के लिए करीब 40 हजार टन वजनी पत्थरों को काटा गया था।

ओमकारेश्वर मंदिर

    यह शिवपुरी नाम के एक छोटे से आईलैंड पर बना हुआ है, जो ओम के आकार का है। ओमकारेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सावन के महीनें में यहां दुनिभर से लोग आते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर

    उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे वाराणसी में यह मंदिर स्थित है। काशी विश्वनाथ मंदिर का इतिहास 3500 साल पुराना है। सावन के महीने में हर सोमवार को मंदिर में कई अलग-अलग प्रकार की सजावट होती है।

सोमनाथ मंदिर

    गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर एक प्राचीन शिव मंदिर है। सावन के महीने में यह मंदिर सुबह 4 बजे ही खुल जाता है और रात के 10 बजे के आसपास बंद होता है।

त्र्यंकेश्वर

    महाराष्ट्र में मौजूद इस मंदिर की खास बात है कि इसके तीन चेहरे भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को प्रदर्शित करते हैं। सावन का महीना यहां बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।

लिंगराज मंदिर

    यहां हर दिन को बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। यह भुवनेश्वर का सबसे बड़ा मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है।

मुरुदेश्वर मंदिर

    उत्तरी कर्नाटक में स्थित यह मंदिर भक्तों के बीच काफी मशहूर है। यह जगह भगवान शिव की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

    सावन के महीने में आप शिव के इन मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें webstories.jhabuanews.in पर।