जान्हवी कपूर के आलीशान घर की Inside Photos


Jhabua News
25 February 2023
webstories.jhabuanews.in

    जाह्नवी कपूर कई फिल्मों से अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनके बारे में जानने के लिए फैंस बहुत इच्छुक रहते हैं। आइए देखते हैं जाह्नवी कपूर के घर की इनसाइड फोटोज।

कितना बड़ा है घर?

    जाह्नवी कपूर ने अपना नया घर मुंबई के बांद्रा पूरे 65 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। इससे पहले जो घर उनके पास था वह उन्होंने राजकुमार राव को बेचा था। जाह्नवी का नया डुप्लेक्स 8669 वर्ग फुट में फैला होने के साथ इसमे एक शानदार गार्डन भी है।

घर की कीमत

    जाह्नवी कपूर ने नए घर को खरीदने के बाद अपने नए घर में पूजा भी करवाई थी जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे। जाह्नवी कपूर का यह आलीशान घर बांद्रा इलाके में है जिसकी कीमत 65 करोड़ के आसपास मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई है।

बहुत खास है घर

    इस डुप्लेक्स में वो सबकुछ है जो एक्ट्रेस चाहती हैं। इसमे एक शानदार गार्डन, बेहतरीन स्वीमिंग पूल और पूरी पांच पार्किंग भी शामिल है। मुंबई के कई सिलेब्रिटीज और बिजनेस टाइकून्स का घर इनके घर के पास मौजूद है।

घर की खासियत

    जाह्नवी कपूर ने इस घर को अपनी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर के साथ मिलकर खरीदा है। दोनों बहनों ने अपने नए घर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया है। मुंबई के पॉश एरिया में मौजूद यह घर दिखने में सबसे अलग और बेहतरीन लगता है।

इंटीरियर भी लाजवाब

    जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर घर की कई फोटोज शेयर की हैं नए घर में उन्होंने अलग-अलग तरह का इंटीरियर करवाया है। उनके घर के लिए यूज किए गए कलर भी बहुत अलग तरह के चुने गए हैं जो इसके इंटीरियर को खास बनाते हैं।

शानदार वुडन फर्नीचर

    जाह्नवी के रूम में वुडन फ्लोर और फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। जाह्नवी कपूर को पेंटिंग का बहुत शौक है। वह अपने नए घर के लिए खूबसूरत पेंटिग से भी सजावट करती रहती हैं जिसकी फोटो वो अक्सर शेयर करती हैं।

खास है ड्राइंग रूम

    जाह्नवी कपूर ने घर में कुछ चीजें बिल्कुल अपनी पसंद की बनवाई हैं। उन्होंने अपने रूम में शानदार बेड बनवाया है। जिस पर जाह्नवी सुकून के पल बिताना पसंद करती हैं। इसके अलावा उनका ड्राइंग रूम भी बहुत सुंदर है।

    जाह्नवी कपूर का घर आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट द वेब ट्रिक के साथ।

View More