भगवान कृष्ण के इन दिव्य मंदिरों के जरूर करें दर्शन


Jhabua News
2023-06-25,06:00 IST
webstories.jhabuanews.in

    देशभर में श्री कृष्ण के भक्तों की भरमार है। वहीं भगवान कृष्ण के कई ऐसे मंदिर भी हैं, जो बहुत ही ज्यादा मान्यता पाए हैं। इन मंदिरों में भक्तों की भी़ड़ लगी ही रहती है। आइए जानते हैं भगवान कृष्ण के फेसम मंदिरों के बारे में-

मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर

    धार्मिक पुराणों के अनुसार भगवान कृष्ण की जन्मभूमि उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में स्थित है। इसी जगह पर मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर स्थित है।

द्वारकाधीश मंदिर

    यह गुजरात का सबसे फेमस कृष्ण मंदिर है इसे जगत मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर चार धाम यात्रा का भी मुख्य हिस्सा है। चारों धामों में से यह पश्चिमी धाम है।

श्री बांके बिहारी मंदिर

    भगवान श्री कृष्ण ने अपने बचपन का समय वृंदवन में ही बिताया था। यह सबसे फेमस और प्राचीन मंदिर भी है। भगवान कृष्ण को बांके बिहारी भी कहा जाता है इसलिए उनके नाम पर ही इस मंदिर का नाम भी श्री बांके बिहारी रखा गया है।

श्रीकृष्ण मठ मंदिर

    यह कर्नाटक का सबसे फेमस पर्यटन स्थल भी है इस मंदिर की खासियत है कि यहां भगवान की पूजा खिड़की के नौ छिद्रो में से ही की जाती है।

जगन्नाथ पुरी

    उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्‍नाथ मंदिर में भगवान कृष्‍ण अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं। जन्‍माष्‍टमी से अधिक रौनक यहां वार्षिक रथ यात्रा के दौरान होती है।

बेट द्वारका मंदिर

    गुजरात में द्वारिकाधीश के मंदिर के अलावा एक और फेमस मंदिर है बेट द्वारका। वैसे इसका नाम भेंट द्वारका है, लेकिन गुजराती में इसे बेट द्वारका कहा जाता है।

गुरुवयूर मंदिर

    केरल के इस प्राचीन मंदिर का संबंध गुजरात से माना जाता है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा होती है। इसके अलावा मंदिर में भगवान विष्णु के दस अवतारों को भी दर्शाया गया है।

    आप भी भगवान कृष्ण के इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें webstories.jhabuanews.in