भारत की इस नदी में बहता है सोना


Jhabua News
2023-06-24,13:36 IST
webstories.jhabuanews.in

    भारत में कई ऐसी जगहें और चीजें हैं जो बहुत रहस्यमयी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक ऐसी नदी भी है जहां से सोना निलकता है? आइए जानते हैं इसके पीछे का रहस्य क्या है।

स्वर्णरेखा नदी

    देश में एक ऐसी नदी जो सोना देती है, उसका नाम स्वर्णरेखा नदी है। यह नदी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में बहती है। झारखंड के रत्नगर्भा नाम की जगह पर यह नदी बहती है।

यहां से निकलती है नदी

    इस नदी की रेत से कई सालों से सोना निकाला जाता है। बंगाल में इस सुबर्णरेखा नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह रांची से 16 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित नगड़ी गांव में रानी चुआं से निकलती है।

नदी की लंबाई

    झारखंड में बहते हुए ये नदी ओडिशा,पश्चिम बंगाल से होते हुए बालेश्वर पर बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। सुबर्णरेखा नदी की लंबाई लगभग 474 किलोमीटर है।

सोने के कण

    स्वर्ण रेखा और इसकी सहायक नदी करकरी की रेत से सोने के कण पाए जाते हैं। लोगों का मानना है कि करकरी नदी से ही बहकर सोने कण स्वर्ण रेखा में पहुंचते हैं।

नदी का रहस्य

    करकरी नदी की लंबाई लगभग 37 किलोमीटर है, जो बहुत छोटी है। आज तक यह रहस्य कोई नहीं सुलझा पाया की इन दोनों नदियों में सोने के कण कहां से आते हैं।

60-80 सोने के कण

    झारखंड में स्थानीय निवासी तमाड़ और सारंडा जैसी जगहों पर नदी में रेत को छानकर सोने के कण जमा करने का काम करते हैं। यहां एक व्यक्ति महीने में 60 से 80 सोने के कण निकाल पाता है।

कणों का आकार

    इन सोने के कणों का आकार चावल के दाने या उससे थोड़ा बड़ा होता है। आदिवासी यहां बारिश के मौसम को छोड़कर पूरे साल इस काम में लगे रहते हैं।

    भारत की इस रहस्यमी नदी से कई सालों से लोग सोना निकालते आ रहे हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो लाइक और शेयर करें। अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें webstories.jhabuanews.in